नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों को मंगलवार को पांच किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के सौ नए कनेक्शन वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईईए) के सूरजपुर साइट- बी स्थित दफ्तर पर किया गया। संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि फैक्टरियों में काम करने वाले कर्मचारियों को पांच किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर बाजार में नहीं मिल पा रहा है। गैस की कमी के कारण कई कर्मचारी नौकरी छोड़कर अपने गांव लौट रहे थे। इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) तथा एमएसएमई विभाग के सहयोग से 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के नए कनेक्शन वितरित करने का अभियान चलाया। अभियान के तहत लगभग 100 गैस सिलेंडर व...