बोकारो, मई 18 -- दामोदा। झारखंड आंदोलनकारी महासभा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय एक दिवसीय बैठक रटारी स्थित न्यू बसंत बहार रेस्टोरेंट सभागार में आयोजित की गई। अध्यक्षता महासभा के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार मांझी व संचालन महासभा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष किशोर किस्कू ने किया। बतौर मुख्य अतिथि महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो व महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्षा प्रतिभा पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव आंदोलन को सशक्त बनाने की अपीलआंदोलनकारियों की मांगें झारखंड आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान एवं पेंशन दिलाने के लिए झारखंड आंदोलनकारी महासभा संघर्ष कर रही है, मगर प्रदेश सरकार कोई भी सका...