नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग इस समय अपनी सलाह-मशविरा प्रक्रिया में जुटा हुआ है। आयोग सितंबर और अक्टूबर 2026 में देश के अलग-अलग शहरों का दौरा कर कर्मचारी यूनियनों, पेंशनर्स संगठनों, फेडरेशन और अन्य हितधारकों से बातचीत करेगा। इन बैठकों में वेतन, भत्ते, पेंशन और कर्मचारियों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर सुझाव लिए जाएंगे। आयोग के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, सितंबर में चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़, जबकि अक्टूबर में बेंगलुरु में बैठकें प्रस्तावित हैं। इसके अलावा मुंबई में सेंट्रल रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों से मिलने की योजना भी सामने आई है। हालांकि, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। इन बैठकों को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों से आयोग को अपनी सि...