नई दिल्ली, मार्च 23 -- Salary Alert: अगर आप सैलरीड कर्मचारी हैं, तो 31 मार्च आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण डेडलाइन है। इस तारीख तक कुछ जरूरी वित्तीय काम पूरे नहीं किए, तो आपकी सैलरी से ज्यादा टैक्स कट सकता है और हजारों रुपये का नुकसान हो सकता है। हर साल की तरह इस बार भी टैक्स सेविंग, निवेश और डॉक्युमेंट सबमिशन से जुड़े काम समय पर निपटाना जरूरी है।पहला काम सबसे अहम बात यह है कि अगर आपने ओल्ड टैक्स रिजीम चुनी है, तो 31 मार्च से पहले निवेश करना जरूरी है। धारा 80C, 80D, 80E और 80G के तहत मिलने वाली छूट का फायदा तभी मिलेगा, जब आप समय रहते निवेश पूरा कर लें। अगर आपने यह मौका गंवा दिया, तो आपकी टैक्स देनदारी बढ़ जाएगी और सैलरी से ज्यादा TDS कट सकता है।दूसरा काम सैलरीड कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी गलती होती है निवेश के प्रमाण (Investment Proof) समय पर...