मेरठ, अप्रैल 17 -- लावड़ कस्बे में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के तत्वावधान में कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनकी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चांवरिया ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आगामी 1 मई को मवाना में एक बड़ा अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिवेशन के दौरान एसडीएम मवाना के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरधना विधायक अतुल प्रधान के जरिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ज्ञापन भेजा जाएगा। ज्ञापन में आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने या समान कार्य के लिए समान वेतन देने की प्रमुख मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा वर्ष...