लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रेलवे अधिकारियों और एनई रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन लखनऊ के पदाधिकारियों की हुई बैठक में कर्मचचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उनकी समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया।

बैठक में चर्चा डीआरएम कार्यालय के सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कहा कि मंडल प्रशासन कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को कार्यक्षेत्र, आवासीय क्षेत्र और चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति को और बेहतर किया गया है। कर्मचारी कल्याण के तहत पर्यटन स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है और अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसमें शामिल किया जा रहा है।

समस्याएँ उठाई गईं इंजीनियरिंग विभाग ...