मुजफ्फर नगर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र दत्त शर्मा व जिला महामंत्री हेमेन्द्र कुमार पाल के नेतृत्व में संघ के अनेक लोगों ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन अधिनस्थ अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मजदूर और कर्मचारी महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षाओं के कारण अत्यन्त परेशान है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां के लिए सरकार के द्वारा तय किये गये मानदेय को भी नहीं लागू किया जा रहा है। आशा/आशा संगिनी बहनों के साथ भी पूर्ण रूप से अन्याय हो रहा है। संविदा कर्मियों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता है आदि अनेक समस्याओं से अवगत कराया गया।ज्ञापन में मुख्यमंत्री ने ज्वलंत समस्याओं पर विचार कर समाधान करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.