वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी। बनारस स्टेशन निदेशक कार्यालय में शुक्रवार को 'संवाद से समाधान' पहल के अन्तर्गत वृहद् कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने कर्मचारियों की सेवा सम्बंधी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सम्बंधित विभागों के माध्यम से प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए उनके त्वरित तथा प्रभावी निस्तारण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इसमें मंडल कार्मिक अधिकारी दयाशंकर प्रसाद, स्टेशन निदेशक रामजी यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...