मेरठ, जनवरी 30 -- नगर निगम में कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ई नगर सेवा पोर्टल से बनाए गए हजारों जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों का रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं किया गया। इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। प्रमाण पत्रों के सत्यापन और प्रतिलिपि के लिए नगर निगम पहुंच रहे आवेदकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नगर निगम में ई नगर सेवा के माध्यम से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने की व्यवस्था लागू की गई थी, लेकिन कर्मचारियों द्वारा इन प्रमाण पत्रों का रिकॉर्ड रिकॉर्ड-रूम में व्यवस्थित रूप से जमा नहीं कराया गया। कई मामलों में न तो हार्ड कॉपी उपलब्ध है और न ही कार्यालय स्तर पर आवश्यक डिजिटल एंट्री पूरी की गई है। इससे प्रमाण पत्रों की पुष्टि करना मुश्किल हो गया है। नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से हजारों जन्म प्रमाण पत्रों का रिकॉर्ड गा...