महोबा, फरवरी 26 -- महोबा, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ ने स्वास्थ्य, बैंक सहित विभिंन मांगों की आवाज को उठाते हुए मांगों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की है। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को सौंपा। बुधवार को भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिंन संगठनों की मांगों को उठाया। कार्यकारी अध्यक्ष कपिल कश्यप ने कहा कि उड़ीसा के पुरी में 6,7 और 8 फरवरी को आयोजित हुए 21 वें अधिवेशन में विभिंन विभागों के कर्मचारियों की मांगों को उठाने की सहमति बनी थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट में अलग-अलग संगठनों के कर्मचारियों की मांगों को उठाया गया है। पदाधिकारियों ने ठेका कर्मचारियों को नियमित करने सहित संविदा कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण कराने की आव...