कर्मचारियों की मांगों का 24 को दिया जाएगा ज्ञापन
बरेली, जून 21 -- कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज की बैठक वनस्पति विज्ञान विभाग में अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अस्थाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर डीएम को 24 को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि यदि ईपीएफ में हमारी बातों को ध्यान न दिया गया तो ईपीएफ कार्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। विनियमितीकरण और केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर अगले माह एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री कार्यालय पर ज्ञापन देगा। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि बरेली कॉलेज बरेली में अस्थाई कर्मचारियों की मांगों पर जिला प्रशासन ध्यान दें अन्यथा हम लोग आंदोलन को मजबूर होंगे। सचिव हरीश मौर्य, राजाराम, रामौतार, वीर कुमार, शेर सिंह, मो. आजम, पूरनलाल मसीह, ओम प्रकाश यादव, श्रीराम समेत अन्य र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.