नई दिल्ली, मई 19 -- अगर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) के तहत न्यूनतम पेंशन राशि बढ़ाकर 7,500 रुपये प्रति माह कर दी गई है। अब EPFO ने इस पर बयान दिया है।क्या है मामला? सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन राशि बढ़ाकर 7,500 रुपये प्रति माह कर दी गई है। इस नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि बढ़ी हुई पेंशन 30 अप्रैल, 2026 से लागू होगी और संशोधित दर पर भुगतान 1 मई, 2026 से शुरू होगा। इस पत्र के मुताबिक सभी संबंधित विभागों और पेंशन बांटने वाली एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस प्रक्रिया को तुरंत और समय पर लाग...