कर्मचारियों की पगार वृद्धि समेत कई मांगें नगर निगम ने मानी
प्रयागराज, जून 9 -- नगर निगम प्रशासन ने इलाहाबाद नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन की कई मांगें मान ली हैं। यूनियन और नगर निगम के बीच मंगलवार शाम हुई वार्ता में अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई। वार्ता में आउटसोर्स कर्मचारी की पगार दो हज़ार रुपये प्रतिमाह बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। आउटसोर्स कर्मचारी की पगार 21 हज़ार प्रतिमाह करने के सिलसिले में प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके अलावा शिक्षित सफाई कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुरूप सफाई नायक के पद पर समायोजित करने को लेकर भी सहमति बनी है। कर्मचारियों को स्थायी किए जाने के मुद्दे पर नगर निगम प्रशासन शासन से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करने का प्रयास करेगा। यूनियन अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि अपर नगर आयुक्त शादाब असलम के साथ हुई वार्ता में संविदा कर्मचारी को स्थायी करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.