कर्मचारियों की छंटनी को लेकर टोल प्लाजा पर हंगामा
सुल्तानपुर, सितम्बर 28 -- कुड़वार, संवाददाता। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित असरोगा टोल प्लाजा पर सोमवार शाम कर्मचारियों की छंटनी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। छंटनी की सूचना से नाराज आउटसोर्स कम्पनी के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे कुछ देर के लिए टोल बूथों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में आईआरबी कम्पनी के कर्मचारियों ने टोल संचालन संभाल लिया और यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। असरोगा टोल प्लाजा का संचालन आईआरबी कम्पनी के नियंत्रण में है। यहां आरएसपी कम्पनी के करीब 70 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। सोमवार शाम आईआरबी कम्पनी के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मैनेजर सुभाष लोहार ने कर्मचारियों की छंटनी को लेकर जानकारी दी। इससे नाराज आरएसपी कम्पनी के सभी कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर दिया। आईआरबी कम्पनी के मैनेजर सुभाष लोहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.