गोरखपुर, मई 27 -- गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन में हुई। इसमें लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के कर्मचारियों की मानव संपदा पोर्टल पर की गई गलत प्रविष्टियों का मामला प्रमुख रूप से उठाया गया। कर्मचारियों ने बताया कि अर्जित अवकाश, सेवा अवधि, पुरानी सेवाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विवरणों में भारी त्रुटियां हैं। अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने शासन से प्रतिष्टियों को तत्काल सुधार कराने की मांग की। बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव, संचालन महामंत्री सुनील सिंह, मदन मुरारी शुक्ला, अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ला, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, अनूप कुमार, राजेश मिश्रा, इजहार अली आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...