कर्मचारियों का विरोध प्रोन्नति में विसंगति पर होगी चर्चा!
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू कार्यकारिणी की दूसरी बैठक सात महीने बाद 27 मई को होगी। बैठक में शिक्षक प्रोन्नति में विसंगति, शिक्षकों और संविदाकर्मियों के विरोध प्रदर्शन सहित सर सुंदरलाल अस्पताल में नियुक्तियों का मामला चर्चा के केंद्र में रहने की संभावना है। होल्कर हाउस में सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक के एजेंडे में 42 बिन्दु हैं। बैठक में पूर्व कुलपति प्रो.सुधीर जैन के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों और प्रोन्नतियों को लेकर समय-समय पर शिक्षकों के बड़े धड़ों की आपत्ति पर बारी-बारी से गठित जांच कमेटियों की रिपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों के पैनी नजर होगी। वहीं विश्वविद्यालय के कुछ विवादित प्रकरण भी एजेंडे में शामिल बताए जा रहे हैं। पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद खासतौर पर चर्चा में आए मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र की प्रो.सुतापा दास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.