कर्मचारियों का मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया जाये डाटा
हाथरस, जुलाई 31 -- गुरुवार को उ.प्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के पदाधिकारियों ने अपनी 25 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को किया। समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आश्वासन जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिया। उ.प्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के पदाधिकारियों ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि अन्य प्रदेशों की भांति उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। माध्यमिक शिक्षा का छात्र,अभिभावक एवं शिक्षक हित में राजकीयकरण किया जाए। वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों की मजबूत सेवा नियमावली बनाते हुए उनका डाटा भी मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया जाए। तथा मानदेय की व्यवस्था की जाए,पूर्व की भांति वित्तविहीन विद्यालयों को अनुदान पर लिया जाए। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ ने पच्चीस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.