सिद्धार्थ, मार्च 14 -- सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन 16 मार्च को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में 11 बजे से आयोजित है। यह जानकारी संगठन के जिला मंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अध्यक्ष ई. हरिकिशोर तिवारी की अगुवाई वाले इस संगठन के कार्यक्रम में लगभग 50 संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। संगठन की ओर से जिलाधिकारी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...