रांची, फरवरी 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में लंबित मांगों को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ का पेन डाउन आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर दोहरा मापदंड अपनाने और कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में कई नीतिगत निर्णय लिए गए, लेकिन उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन मौन है। संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं होती, यह लोकतांत्रिक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...