जौनपुर, मई 29 -- बरईपार (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कान्हापुर में 65 वर्षीय कर्मकांडी अशोक मिश्रा की गुरुवार की रात हत्या कर दी गई। घर से 200 मीटर दूर खेत में शुक्रवार को उनकी अधजली लाश मिली। घटनास्थल पर बोतल में पेट्रोल और अशोक की चप्पल रखकर घटना को आत्मदाह का रूप देने की कोशिश की गई थी। मामले में अशोक की पत्नी की तहरीर पर देवरानी और गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कान्हापुर के अशोक मिश्रा कथा, पूजन आदि के जरिए परिवार का भरण पोषण करते थे। गुरुवार की रात में पड़ोस में सोहर गवनई (गाने) का आयोजन था। यह भी पढ़ें- वृद्ध की हत्या कर जलाया, खेत में मिला जला हुआ शव जिसमें शामिल होने उनकी पत्नी इसरावती देवी गईं थीं। अशोक घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। रात करीब 10 बजे इसरावती लौटीं तो अशो...