मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कंपनीबाग रोड से सटे व मरीन ड्राइव के मुहाने पर स्थित कर्बला मोहल्ले में नए सबमर्सिबल पंप से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। वहां पांच एचपी क्षमता का पंप लगाया गया है। इसके बाद रविवार की दोपहर पुराने जलापूर्ति पाइपलाइन को बंद कर दिया गया। इसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई पर पानी की नई आपूर्ति का हवाला देने पर चुप हो गए। निगम के पाइपलाइन इंस्पेक्टर गरीबनाथ भगत के साथ ही जल कार्य शाखा की टीम ने कंपनीबाग ट्रैफिक पोस्ट तिराहा के पास भूमिगत पुराने पाइपलाइन को बंद कर दिया। इसके जरिये लंबे समय से गंदे पानी की आपूर्ति होने से स्थानीय निवासी परेशान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...