कर्बला के शहीदों की याद में मनाया गया चेहल्लुम, निकाला जुलूस
गंगापार, अगस्त 4 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम मंगलवार को पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में पूरी अकीदत और परंपरागत तरीके से मनाया गया। अलम, ताबूत, जुलजनाह, अमारी का जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने नौहा पढ़कर मातम किया।कर्बला के 72 शहीदों को खिराजे अकीदत (श्रद्धा सुमन) पेश की। मातमदारों पर लोगों ने केवड़ा जल छिड़क कर इमाम हुसैन के प्रति अपने अकीदत का इजहार किया। लोगों की ओर से चेहल्लुम की पूर्व संध्या पर सोमवार की रात में मुस्लिम बहुल गांव कपसा में ताजिया रखकर सारी रात मरसिया मजलिस और नौहा मातम किया गया। इमामबाड़ा सेठ बाबा से अंजुमन फरोग मातम का अलम जुलजनाह, अमारी का जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या में अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का शाही जुलूस, कर्बला के 72 शहीदों को द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.