आजमगढ़, जुलाई 2 -- सरायमीर,हिन्दुस्तान संवाद। कर्बला के शहीदों,विशेष रूप से हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके वफादार साथियों की याद में बुधवार को निकामुद्दीनपुर में मातमी जुलूस अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मातमी अंजुमनों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने शिरकत कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस निर्धारित समय पर सैय्यदवाड़ा से अलम, ताबूत व ज़ुलजनाह के साथ बरामद हुआ, जो कि विभिन्न अजाखानों व इमाम चौक से होकर देर शाम कर्बला पहुंचा। इस दौरान 'या हुसैन', 'या अब्बास' की सदाओं से माहौल गूंजता रहा। शबीह अब्बास व अली मूसा लखनऊ ने दर्दभरे नौहे पढ़े और सीना-जनी कर कर्बला के गम का इजहार किया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस के जायरीन के लिए ठंडे पानी, शर्बत के इंतजाम किए। पहली मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना मेराज है...