बांका, जून 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। इस्लाम धर्म का पवित्र पर्व मुहर्रम जिलेभर में श्रद्धा, आस्था और मातम के साथ आज मनाया जाएगा।मुस्लिम समुदाय के लोग हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वहीं मुहर्रम के अवसर पर जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह भी पढ़ें- चरौरा-औरंगाबाद में जुलूस निकाले धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी इस दौरान शहर के शिवाजी चौक स्थित जामा मस्जिद से सुबह 7 बजे जुलूस निकाली जाएगी। मौके पर जामा मस्जिद के इमाम हाजी मुनिरुद्दीन ने कहा कि, मुहर्रम केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए दी गई सर्वोच्च कुर्बानी की याद है। उन्होंने बताया कि, कर्बला के मैदा...