कोडरमा, जुलाई 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि।प्रखंड के पूर्वी पंचायत अंतर्गत थाना मोहल्ला स्थित गौसिया मस्जिद के सेहन में अल हुसैनी फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित पैगाम-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस जलसा शनिवार की रात अकीदत के माहौल में संपन्न हुआ। जलसे में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर हजरत इमाम हुसैन (रज़ि.) की कुर्बानी को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताख़तीब-ए-आज़म-ए-हिंदुस्तान हजरत मौलाना डॉ. मुफ्ती मुसव्विर रजा ने अपने संबोधन में कहा कि कर्बला का संदेश इंसानियत, सच्चाई, सब्र और जुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। जलसे में शायर-ए-इस्लाम महबूब जफर (दिल्ली) एवं जिया बोकारवी ने अपने कलाम पेश कर महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। यह भी पढ़ें- Chatra News: याद ए हुसैन कान्फ्रेस का हुआ आयोजन कार्यक्रम का संचालन कफील अंबर कोलकाता ने किया, ...