सोनभद्र, जनवरी 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। संगोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। प्रसिद्ध समाजवादी नेता स्वतंत्रता सेनानी और जननायक के रूप में प्रसिद्ध थे। उन्होंने हमेशा पिछड़े वर्गों महिलाओं और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाने काम किया। समाज सेवा शिक्षा और अपने समुदाय के उत्थान में रुचि लेते थे। वह हमेशा लोगों की भलाई के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने पिछड़ों की लड़ाई लड़ने के लिए आरक्षण को लागू करने का काम किया। सम...