सहरसा, फरवरी 14 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा जिलान्तर्गत संचालित जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसके तहत छात्रावास की मरम्मती कार्य , भवन की मरम्मति कार्य, स्वच्छता अधिष्ठापन का कार्य और जलापूर्ति कार्य किया जाएगा। जीर्णोद्धार कार्य भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। जीर्णोद्धार कार्य पर करीब 41 लाख 38 हजार दौ सौ रुपये की राशि खर्च की जाएगी और कार्य चार महीने में पूरा होगा।जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास योजना बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजना है। इस योजना के अंतर्गत, बिहार सरकार का पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पटना, सहरसा जिला मुख्यालय छात्रावास के निकट स्थित शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा प्रदान करता है।जननायक कर्पू...