रामगढ़, जनवरी 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला नाई समिति की ओर से भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती के अवसर पर स्टेप बाय स्टेप स्कूल के प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षिका माया ठाकुर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उनके विचार और सिद्धांत समाज में समानता, न्याय और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रोफेसर पूर्णकांत कुमार ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.