पटना, जनवरी 24 -- रालोमो सुप्रीमो सह सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी चिंतक, पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों से आज के राजनेताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित जननायक की 102वीं जयंती समारोह में उन्होंने सरकार से स्कूली पाठ्यक्रम में कर्पूरी जी की जीवनी पढ़ाने की मांग की, ताकि आने वाली पीढ़ी उससे प्रेरित हो सके। सुभाष चंद्रवंशी ने कहा कि जननायक कर्पूरी जी आजीवन गैरबराबरी के खिलाफ संघर्ष करते रहे। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को जननायक की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर विधायक स्नेहलता कुशवाहा, आलोक कुमार सिंह, मदन चौधरी, आरके सिन्हा, अंगद कुशवाहा, बृजेंद्र कुमार पप्पू, स्मृति कुमुद, अशोक राम, प्रमोद सिंह...