बुलंदशहर, जनवरी 24 -- शनिवार को सेन सविता समाज द्वारा कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन बृजेश गोयल व समाज के लोगों ने मोहल्ला मोरीगेट स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व विचार गोष्ठी आयोजित की। चेयरमैन ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की सादगी, संघर्ष और समाजवाद आज भी बिहार की राजनीति में मिसाल है। डा. महेश वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष किया। अध्यक्षता पूर्व सैनिक रामेश्वर दयाल महेश तथा संचालन रविंद्र इंसा ने किया। इस मौके पर सीपी सिंह, मनोज कुमार गोल्डी, चौ. हरि प्रकाश सिंह,, आनंद शर्मा, वीर सिंह, बाबूराम, सुभाष पवार, अशोक पवार, चंद्रपाल, पप्पन सेन, रामपाल सिंह, बियासी राम, दौलत राम, रघुराज सिंह, पवन कुमार, संजय सिंह, दीपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.