बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक सांसद ने कहा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि जननायक की पुण्यतिथि पर लोगों ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प फोटो : सांसद कर्पूरी : बिहारशरीफ अस्पताल चौक जदयू कार्यालय में मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समारोह में शामिल सांसद कौशलेंद्र कुमार व कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अस्पताल चौक जदयू कार्यालय समेत अन्य जगहों पर मंगलवार को लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक था। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही उनके प्र...