फतेहपुर, सितम्बर 30 -- बिंदकी। क्षेत्र के हरदौली गांव में एक वर्ष पूर्व गाली गलौज के विरोध में आरोपी ने वृद्ध की जान ले ली थी। इसके बाद से फरार चल रहा था। जिसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस की लगातार तलाश के बाद सफलता मिल गई, कर्नाटक से आरोपी को पकड़कर ले आए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी रामसिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि दबंग युवक रोहित अपराधी प्रवृति का है, जोकि जेल से छुटकर ही आया था। बताया था कि बड़े भाई शिवदयाल को गाली दी थी, जिसका विरोध करने पर लोहे के दरवाजे में सिर पटक पटक के मारा था। इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर तलाश शुरू कर दी लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से कोषों दूर रहा। एसपी द्वारा 25 हजार इनाम की...