मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- हथौड़ी। कर्नाटक से लापता 14 वर्षीय किशोरी को हथौड़ी पुलिस ने मंगलवार को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी के माता-पिता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और कर्नाटक में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। इस दौरान उनकी पुत्री अचानक लापता हो गई। परिजनों ने कर्नाटक पुलिस से इसकी शिकायत कर एक व्यक्ति को नामजद किया था। छानबीन में पता चला कि किशोरी मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। सूचना पर परिजन हथौड़ी थाना पहुंचे। पुलिस ने बताए गए लोकेशन पर छापेमारी कर किशोरी को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...