नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कर्नाटक में एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें कुल 4,55,00,011 मतदाता दर्ज हैं, जबकि SIR से पहले राज्य में 5,54,32,314 वोटर रजिस्टर्ड थे। इस तरह अंतिम सूची में करीब 99.32 लाख नाम कम हो गए हैं। हालांकि, मसौदा मतदाता सूची के मुकाबले अंतिम सूची में 8.64 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। मसौदा सूची में 1 करोड़ 7 लाख से अधिक नाम शामिल नहीं किए गए थे। यह भी पढ़ें- LIVE: चक्रवात अर्नब उग्र; चपेट में कई राज्य, तूफानी हवा-भारी बारिश की चेतावनी अंतिम मतदाता सूची में 2.25 करोड़ से अधिक पुरुष, 2.29 करोड़ महिलाएं और 2,841 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सूची में 18 से 19 साल की उम्र के 6.83 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.92 लाख से अधिक है। मसौदा सूची से 80.62 लाख नाम ...