पलामू, अगस्त 23 -- मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। कर्नाटक में कथित तौर पर बंधक बनाकर रखे गए पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शाहद गांव के सभी 50 मजदूरों को पुलिस और प्रशासन के प्रयास से मुक्त करा लिया गया है। पलामू के श्रम अधीक्षक, लेस्लीगंज थाना की पुलिस तथा कर्नाटक पुलिस के सहयोग से सभी मजदूरों को मुक्त कराने के बाद ट्रेन से सुरक्षित घर के लिए रविवार को रवाना किया गया है। जिला श्रम अधीक्षक अमित कुमार चौधरी व लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने इसकी पुष्टि की है। जिला श्रम अधीक्षक ने भी बताया कि सभी मजदूरों को विमुक्त कराकर घर के लिए रवाना कर दिया गया है। इस मामले को हिन्दुस्तान अखबार ने 21 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था ताकि कथित तौर पर बंधक बनाए गए मजदूरों को वापस लाया जा सके।

मामले की जानकारी मामला...