कर्नाटक में फंदे से लटका मिला गढ़पुरा के युवक का शव
बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- कर्नाटक में युवक की संदिग्ध मौत गढ़पुरा एक, संवाददाता। प्रखंड की दुनही पंचायत के कनौसी गांव निवासी 21 वर्षीय युवक सत्यम कुमार का शव कर्नाटक में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह जब एंबुलेंस से युवक का शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। जवान बेटे की मौत से मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान कनौसी गांव निवासी राज नारायण तांती के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सत्यम करीब डेढ़ महीने पहले पहली बार घर से बाहर कर्नाटक में मजदूरी करने गया था। वहां वह खिड़की, दरवाजे और घरों के किवाड़ आदि में शीशा लगाने का काम करता था। बताया गया कि 22 अक्टूबर को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.