नई दिल्ली, मई 28 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला हो सकता है। अटकलें हैं कि सिद्धारमैया पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर उन्होंने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। इसी बीच खबरें ये भी हैं कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत राजधानी बेंगलुरु में नहीं हैं। ऐसे में सिद्धारमैया की राज्यपाल से संभावित बैठक पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि सीएम पद डीके शिवकुमार को मिल सकता है। फिलहाल, कांग्रेस ने इसकी घोषणा नहीं की है।अचानक रवाना हुए राज्यपाल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, गहलोत फिलहाल बेंगलुरु में नहीं हैं। राज्यपाल कथित तौर पर बुधवार रात 11 बजाकर 30 मिनट की फ्लाइट लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। दरअसल, इसकी वजह फैमिली इमरजेंसी बताई जा रही है। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस यात्रा की वजह नहीं ...