कर्नाटक में नहर में डूबा युवक, मौत
फतेहपुर, अगस्त 7 -- हथगाम। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बढ़हा गांव निवासी 19 वर्षीय खुशी चंद्र यादव की कर्नाटक में नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। खुशी अपने बड़े भाई ट्रक चालक लाल सिंह से मिलने कर्नाटक गया था। शुक्रवार सुबह वह भाई को बिना बताए साथियों के साथ नहर में नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता राम मनोहर यादव की तीन वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। परिवार में मां रुपरानी, दो भाई और दो विवाहित बहनें हैं। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.