नई दिल्ली, जून 1 -- पॉपुलर कैफे चेन कैफे कॉफी डे चलाने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयर सोमवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयर सोमवार को BSE में 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 38.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को भी 20 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली थी। कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयर 5 दिन में 55 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 24.66 रुपये से बढ़कर 38 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कॉफी कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है और इसका कर्नाटक के दिग्गज कांग्रेसी नेता डीके शिवकुमार से भी कनेक्शन है। CM बनने जा रहे डीके शिवकुमार से कंपनी का कनेक्शनकॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में यह तेज उछाल ऐसे समय में आया है, जब कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पिछले हफ्ते सिद्धारमैया...