नई दिल्ली, जून 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर अव्यवस्था और अनिश्चितता फैलाने का आरोप लगाया और कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पार्टी के शासन वाले राज्यों में लोग असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर जारी वैश्विक संकट ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित करता है और उन्होंने कांग्रेस पर ''आत्मनिर्भर भारत'' संकल्प का उपहास उड़ाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम में, गुजरात में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट, पिछले 12 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई अपार क्षमता के महत्व को रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''आज ...