बेंगलुरु, जून 18 -- कर्नाटक विधान परिषद (MLC) की सात सीटों के लिए गुरुवार को हुई वोटिंग के नतीजे सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस ने पांच सीटें जीत ली हैं, जबकि संख्या के हिसाब से चार पर जीत तय लग रही थी। एक अतिरिक्त सीट पर पार्टी ने उम्मीदवार उतारा था और उसपर जीत हासिल की। वहीं, भाजपा ने भी दो सीटों पर विजय हासिल की है। वोटिंग में सभी 222 विधायकों ने अपने वोट डाले। डीके शिवकुमार ने बीजेपी संग खेल करते हुए भाजपा से निकाले गए तीन विधायकों में से दो एस टी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार को क्रॉस वोट करवा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवा दिए। वोटिंग खत्म होने के बाद दोनों ने बताया कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया है। कर्नाटक विधानसभा के सदस्यों ने विधान सौध में हुए चुनाव में मतदान किया। निर्वाचन अधिका...