नई दिल्ली, जून 5 -- Karnataka CM DK Shivakumar: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने के बाद कांग्रेस पार्टी ने शांति की उम्मीद की होगी, लेकिन अब मुसीबतों का एक नया पिटारा खुल गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी पहले ही मन मुताबिक विभाग न मिलने की वजह से इस्तीफा दे चुके हैं। अब डीके शिवकुमार के साथ शपथ लेने वाले एक और वरिष्ठ नेता के. एच. मुनियप्पा ने भी मंत्रालयों के वितरण को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। बता दें, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुनियप्पा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food and Civil Supplies) विभाग की कमान सौंपी है। हालांकि, अब मुनियप्पा ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री से पुनर्विचार करने को कहा है। कर्नाटक में वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। इसी बीच मुनि...