नई दिल्ली, जून 2 -- कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार के गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। डीके शिवकुमार 3 जून को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दिल्ली स्थित आवास राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की यहां बैठकें हुईं। इनमें नई कैबिनेट के गठन, मंत्री पदों के बंटवारे, उपमुख्यमंत्री चयन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- प्यार में रोड़ा बना तो मां ने ही मार डाला, फिर सबके साथ ढूंढती रही; ऐसे खुली पोल रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी हाईकमान क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक संतुलन बनाते हुए भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल तैयार करने पर जोर दे रहा है। बैठक के दौरान कई मह...