कानपुर, मार्च 9 -- होली बाद यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने एक जोड़ी और विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह होली स्पेशल ट्रेन हुबल्ली (कर्नाटक) और गाजीपुर सिटी के बीच चलेगी जो कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी। 07337 हुबल्ली-गाजीपुर सिटी नौ से 30 मार्च तक हर सोमवार तो 07338 गाजीपुर सिटी-हुबल्ली 12 से 26 मार्च और दो अप्रैल को हर गुरुवार चलेगी। एनसीआर सीपीआऱओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 07337 हुबल्ली-गाजीपुर सिटी सोमवार शाम 06:15 बजे रवाना होगी। यह बुधवार सुबह 08:20 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 08:25 बजे रवाना होकर उसी शाम सवा चार बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। इसकी रिवर्स 07338 गाजीपुर सिटी-हुबल्ली स्पेशल ट्रेन गाजीपुर सिटी से गुरुवार सुबह 05:45 बजे रवाना होकर दोपहर 02:10 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन आएगी। यहां से पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.