कर्नाटक के बल्लारी जिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल का संप चैंबर देवघर ने किया स्वागत
देवघर, मई 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। संताल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर द्वारा बल्लारी जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कर्नाटक के प्रतिनिधिमंडल का देवघर पहुंचने पर होटल डायनेस्टी में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मौके पर बल्लारी चैंबर के अध्यक्ष मंजूनाथ एवं महासचिव सुरेश को बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के प्रतीक स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों को गुलाब पुष्प देकर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान दोनों चैंबरों के बीच व्यापार, उद्योग, निवेश एवं औद्योगिक सहयोग को लेकर सकारात्मक एवं स्वस्थ द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं, आधारभूत संरचना, उद्यम विकास तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल को देवघर में विकसित ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.