आगरा, अप्रैल 23 -- कर्नाटक निवासी पर्यटक ने थाना रकाबगंज क्षेत्र के होटल में बुधवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। कमरे का नजारा देख कर महिला मित्र की चीख निकल गई। शोर सुनकर होटल के कर्मचारी कमरे की ओर दौड़े। कमरे में युवक का शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान कर्नाटक के डोनिमडागु निवासी सुब्रमणि बी के रूप में हुई है। जो रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पुलिस के अनुसार सुब्रमणि बुधवार शाम करीब पांच बजे महिला मित्र के साथ ईदगाह क्षेत्र स्थित होटल ताज पैलेस में पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- रीवा के होटल में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत, मुंह से निकल रहा था झाग; पारिवारिक रिश्ते में भतीजी लगती थी युवती जहां उन्होंने चेकइन किया। करीब रात आठ बजे बाहर घूमने चले गए। देर रात वापस लौट...