मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- कर्नाटक राज्य के उडुपी के साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने शहर के मोहल्ला रामपुरी निवासी युवक को नोटिस भेजकर वर्ष 2025 में हुई साइबर ठगी से संबंधित रकम उसके खाते में पहुंचने की बात कही है। हालांकि युवक के खाते में कोई रकम नही पहुची है। युवक ने धोखाधडी करने की आंशका बताई है। जिला उडुपी के साइबर थाना पुलिस ने रामपुरी निवासी मोहित को भेजकर कहा है कि साइबर ठगी के मामले में जांच में सामने आया है कि धोखाधडी की रकम उसके बैंक खाते में आयी है। एक सप्ताह के भीतर सभी दस्तावेजों के साथ वह साइबर क्राइम थाना जिला उडुपी में उपस्थित हो। मोहित ने बताया कि वह कभी कर्नाटक नहीं गया है न उसने कभी किसी तरह को कोई संपर्क किया है। उसके खाते में भी ऐसी कोई रकम नहीं आई। बताया जा रहा है कि कनार्टक राज्य के उडुपी स्थित साइबर थाने में 22 फरवरी 2...