नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। हाल में कर्नाटक की राज्यपाल नियुक्त हुईं सुधा यादव ने 16 अक्तूबर को बेंगलुरु के राजभवन में पद की शपथ ली। निवर्तमान राज्यपाल थावरचंद गहलोत का कार्यकाल पूरा होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुधा यादव को कर्नाटक की राज्यपाल नियुक्त किया था। यादव हरियाणा के महेंद्रगढ़ से पूर्व लोकसभा सांसद रही हैं और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...