नई दिल्ली, फरवरी 16 -- कर्नाटक उच्च न्यायालय की धारवाड़ बेंच और मांड्या, कोडगु, मंगलुरु के साथ-साथ बेंगलुरु दक्षिण के जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। एहतियात के तौर पर धारवाड़, मांड्या, मंगलुरु, बेंगलुरु साउथ और कोडगु जिलों में अदालती भवनों से वकीलों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया। व्यापक तलाशी अभियान के बाद, संबंधित जिलों की पुलिस ने इसे फर्जी ईमेल करार दिया क्योंकि इनमें से किसी भी अदालत में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु दक्षिण में दोपहर लगभग 12:35 बजे जिला अदालत में एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें दावा किया गया था कि अदालत परिसर में 12 आरडीएक्स बम रखे गए हैं। हालांक...