मथुरा, नवम्बर 4 -- कर्नाटक एक्सप्रेस से धुआं अठता देख यात्रियों में हड़कम्प मच गया। ट्रेन को अडूकी और बाद के बीच रोककर चेक किया गया। ट्रेन के ब्रेक जाम होने के कारण धुआं उठा था। ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। नई दिल्ली से चलकर बैंगलुरू जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस रविवार की रात करीब 10:24 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक से आगरा के लिए रवाना हुई। ट्रेन अडूकी और बाद रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची, तभी जनरल कोच के पहियों से धुंआ उठता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। किसी ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रूकते ही गार्ड और लोको पायलट ने धुआं उठने की वजह का पता किया। रात के समय जंगल में ट्रेन रुकने और धुआं निकलने की जानकारी से यात्री घबरा गए। दूसरे कोचों में सवार यात्री भी ट्रेन से नीचे उतर आए। इसी बीच गार्ड ने यात्रियों को बताया कि जनरल...